बेनीपट्टी(मधुबनी)। अरेर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के करही गांव से एक शराबी को नशे की हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार करही गांव के सुभाष सिंह के पुत्र शशिरंजन सिंह कल रात में शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि जो भी उसे घर जाने को कहता था, उसी के साथ मारपीट करने लग जाता था।
काफी हो हंगामा के बाद इसकी सूचना अरेर एसएचओ को दी गयी। जिसके बाद अरेर थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर ली गयी है।
Follow @BjBikash