बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अंचल के समदा गांव में अभी कुछ देर पूर्व गैस लीकेज से घर में आग लग गयी है। आग से हजारों की क्षति हुई है। आग से रसोईघर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है।


मिली जानकारी के अनुसार समदा के वार्ड नं-09 के परमजीत राम के घर भोजन पक रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर लीकेज कर गया। जहां आग बेकाबू हो गयी। उधर, आग लगते ही गांव में हाहाकार मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी।


सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की बड़ी गाड़ी मौके पर पहुँच गयी। जहां ग्रामीण मनीष कुमार यादव, कमलू पासवान, राजू यादव, मनोज यादव, सदन यादव सहित अन्य के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पीड़ित के अनुसार अग्निकांड में करीब पचास हजार की क्षति हुई है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post