बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधवापुर के साहरघाट थाना क्षेत्र के पिहवारा गांव में बिजली करंट से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। वही एक महिला जख्मी हुए है। जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर हो रहा है। मृतक की पहचान पिहवारा के नागेंद्र साह के रूप में की गई है। वही जख्मी महिला अंजली देवी के रूप में पहचान हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुबह अपने खेत पर फसल को देखने के लिए गया था। जहां से वापस घर आया। दलान पर बैठकर चाय पी रहा था। इतने में उसके शरीर पर बिजली का तार गिर गया। जहां उसे झटपटाते देख पतोहू अंजली देवी बचाने के लिए दौड़ी। इसी दौरान महिला को भी बिजली का झटका लग गया।
मृतक के पुत्र राजू कुमार ने इस संबंध में साहरघाट थाना को आवेदन देकर यूडी कांड दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।
Follow @BjBikash