बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के पश्चिमी भूभाग में फिर से बाढ़ का खतरा बन रहा है। अधवारा समूह के नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो जल्द ही कई गांव फिर से पानी से घिर जाएंगे। करहारा पंचायत के सड़क को बाढ़ का पानी छू चुका है। ऐसे में जलस्तर वृद्धि होने से करहारा, सौहरौल, समदा इस्लामिया आदि गांव के लोगों की समस्या बढ़ जाएगी।


उधर, जलस्तर में वृद्धि के बाद सौहरौल में सुरक्षा बांध के मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। आपको बता दे कि कुछ ही दिन पूर्व पश्चिमी भाग के कई पंचायत बाढ़ के पानी से घिर गया था। दर्जनों गांव के लोगों के समक्ष आवाजाही की समस्या उत्पन्न हो गयी थी। नाव की किल्लत स्पष्ठ देखा गया।


स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन को बाढ़ की स्थिति होने से पूर्व ही धरातल पर तैयारी कर लेना चाहिए।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post