बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के लदौत से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में लड़की के परिजन ने बेनीपट्टी थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। वादी ने अपहरण के संबंध में बताया कि उनकी लड़की बेनीपट्टी में एक कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन के लिए जाती थी। जहां 09 अगस्त को वापस नहीं आयी। लड़की के शाम तक नहीं पहुँचने पर खोजबीन की गई।


वादी ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उनकी लड़की को बेनीपट्टी के महादेव महथा का पुत्र विशाल राज ने अपहरण कर लिया है। जानकारी होने पर जब वे लोग उसके घर गए तो रामचंद्र महथा का पुत्र महादेव महथा, दीपक महथा, राजा महथा, मीना देवी व रूबी कुमारी गाली गलौज किया।


वादी ने आशंका जताई है कि उनके लड़की की हत्या अथवा गलत कार्य किया जा सकता है।


एसएचओ अरविंद कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। लड़की के जल्द बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post