बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के शाहपुर पंचायत के वार्ड नं-01 के उदय यादव के पुत्री मनीषा की मौत की जानकारी मिलते ही उसके दादा पुलकित यादव (70) की भी मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मृतक के पोती मनीषा कुमारी की मौत खिरोई नदी में डूबने से हो गयी। ग्रामीणों ने लड़की को इलाज के लिए बेनीपट्टी पीएचसी ले आया था। कुछ देर के बाद मौत की पुष्टि होते ही इसकी जानकारी पुलकित यादव को मिल गयी।
जानकारी मिलने के बाद उसके सीने में अचानक दर्द का एहसास हुआ। ग्रामीण फिर पुलकित यादव को इलाज के लिए बेनीपट्टी के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां कुछ देर के बाद उसकी भी मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आ गया।
Follow @BjBikash