बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के पश्चिमी भूभाग के अवस्थित पंचायत में बाढ़ अब धीरे धीरे रंग में आ रही है। लगातार जलस्तर में वृद्धि जारी है। प्रशासन भले ही जलस्तर को बाढ़ न माने, लेकिन क्षेत्र में बाढ़ का नजारा दिखाई देने लगा है।
प्रखंड के सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित करहारा पंचायत में अब बाढ़ के पानी के कारण गांव से दूसरे गांव जाना भी मुश्किल होने लगा है। बिरदीपुर के लचका पूल पर बाढ़ का पानी चढ़ चुका है। वही पूल के मध्य कटान के कारण लोग पैदल भी चल नहीं पाएंगे।
बिरदीपुर के लचका पर पानी चढ़ जाने से पंचायत के कई वार्ड के लोगों की मुसीबत बढ़ गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि नाव के लिए अंचल प्रशासन को कई बार कहा जा चुका है, लेकिन अब तक नाव की मांग पूरी नहीं हो सकी है।
Follow @BjBikash