बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष विमल झा के अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा नेताओं ने कई बिंदुओं पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जनता के समस्याओं पर विशेष ध्यान देकर समस्या के निदान पर बल देने की बात कही। 


इस दौरान बेनीपट्टी विधानसभा प्रभारी पवन झा ने कई विषय पर कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बात रखी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि, बूथ स्तर पर कोरोना काल में पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा किये गए जनहित कार्यो से लोगों को अवगत कराया जाए। 


भाजपा के वरिष्ठ नेता रंधीर ठाकुर ने कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी पीएम मोदी ने जनता के हित के लिए कई कार्य किये। कोरोना के पहले लहर में पूरे देश में लॉकडाउन लगाकर महामारी को गांव स्तर तक फैलने से रोका। जिसके कारण लोग कम प्रभावित हुए। 


गरीब लोगों के भोजन हेतु निशुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था की। कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण पर जोर दिया। सभी राज्यों को वैक्सीन उपलब्ध कराई। श्री ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा कि केंद्र के द्वारा किये गए कार्यो को जनता के बीच रखना हर भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। 


वही पूर्व अध्यक्ष कृष्णेश्वर ठाकुर ने संगठन के मजबूती पर विशेष चर्चा कर लोगों को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ने की अपील की। वही आगामी पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं की जीत सुनिश्चित कराने पर बल दिया। 


बैठक में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष खुशबू कुमारी, शैलेन्द्र झा, अमरनाथ प्रसाद, मदन कुमार कर्ण, बागीशकान्त झा, दिलीप दास, हीरा सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post