मधुबनी(नगर)। मधुबनी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष शितलाम्बर झा ने शुक्रवार को मधुबनी के जिलाधिकारी को पार्टी की ओर से पत्र देकर किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिए ज्ञापन में कहा है कि मानसून पूर्व आये चक्रवाती तूफान यास व मानसूनी बारिश के कारण किसानों के धान का बीज बर्बाद हो गया।
जिले के कुछ जगहों पर धान का बीज लगाया गया तो, वो भी जलजमाव के कारण बर्बाद हो गया। जिससे किसानों को भारी क्षति हुई। वही श्री झा ने कहा कि प्रभारी मंत्री के साथ हुई बैठक में भी पूरे जिले को बाढ़ग्रस्त घोषित किये जाने का आग्रह किया गया था।
Follow @BjBikash