बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के बसैठ में विकराल हो चुके जलजमाव की समस्या का निदान आज भी नहीं हो सका। समस्या के निदान के लिए B.D.O मनोज कुमार व थाना के पुलिस पदाधिकारी पहुँचे थे।
मिली जानकारी के अनुसार जलनिकासी के लिए सर्वप्रथम चानपुरपट्टी के PCC को काटने की बात कही गयी। ताकि, पूरे मोहल्ले की जलनिकासी हो सके। लेकिन, सूचना के अनुसार उक्त गांव के लोग सड़क नहीं काटने की बात पर अड़ गए। जिसके कारण बात नहीं बन सकी।
वही, दूसरा प्रस्ताव D.K.B.M पथ को तत्काल काट कर जलनिकासी कराने की बात कही गयी, लेकिन, संबंधित विभाग से आदेश नहीं होने का हवाला दिया गया। जिससे जलनिकासी की समस्या खत्म नहीं हो सकी।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि कब जलनिकासी संभव नहीं हो पायेगा। क्योकि, न तो पथ निर्माण विभाग आदेश देगी, अगर आदेश दिया गया भी तो, जलनिकासी करा कर पानी किधर छोड़ेगी। बताया जा रहा है कि जलनिकासी का मामला अब पेचीदा हो गया है।
गौरतलब है कि गत वर्ष जलजमाव होने पर मुखिया के द्वारा निजी दमकल लगा कर जलनिकासी कराई गई थी। जिसका भुगतान पंचायत के मद से किया गया था।
Follow @BjBikash