बेनीपट्टी(मधुबनी)। गत 21 जून को BNN पर 'बेहटा में जलजमाव से लोग परेशान, घर से निकलना दूभर" के शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की गई थी। जिसका असर शनिवार को देखने को मिला। कार्यपालक पदाधिकारी  के निर्देश पर शनिवार को 15 लोगों को जलनिकासी के कार्य मे लगाया गया।


शनिवार को मजदूरों ने जलजमाव के अहम कारण नाला भराव की समस्या को खत्म कर जलनिकासी शुरू कराई। जलनिकासी कार्य शुरू होने से बेहटा के लोगों में खुशी है। लोगों ने बताया कि अब आराम से घर तक आवाजाही कर सकेंगे। वही अब मच्छर से भी थोड़ी निजात मिलेगी।


मिली जानकारी के अनुसार जलनिकासी का कार्य रविवार को भी किया जाएगा। जानकारी दी गयी है कि रविवार को फिर से पांच मजदूरों को लगाया जाएगा। वही नाला की नियमित साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जाएगा।


बता दे कि 21 जून के खबर के बाद M.L.C घनश्याम ठाकुर ने भी कार्यपालक पदाधिकारी को दूरभाष पर समस्या की जानकारी दी थी


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post