बेनीपट्टी(मधुबनी)। अभी अभी बेनीपट्टी के आरटीआई एक्टिविस्ट विश्वनाथ सहनी की मौत हो गयी है। करीब पांच दिन पूर्व उन्हें हार्ट अटैक आया था। जहां उन्होंने मधुबनी के एक चिकित्सक के क्लीनिक में इलाज कराया था। बताया जा रहा है कि उन्हें ब्लॉकेज की समस्या बनी हुई थी। जिसके कारण अलसुबह उन्हें फिर से दौरा पड़ा। जहां उनके निधन हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है।


बता दे कि विश्वनाथ सहनी अपने सुंदर लिखावट के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर वार करते रहे। उन्होंने आरटीआई के जरिये कई घोटालों का पर्दाफाश किया। शिक्षक भर्ती, आईसीडीएस में गड़बड़ी, खाद्यान्न घोटाला, मनरेगा योजना में हुई गड़बड़ी आदि कई ऐसे मामले थे, जिसे विश्वनाथ सहनी ने उजागर कर जनता के सामने लाने का प्रयास किया।


उनके निधन पर पूर्व जिला पार्षद राजेश यादव, प्रमुख सोनी देवी, मुखिया दुलरिया देवी, मछुआ सोसायटी के अंचल मंत्री सुधीर सहनी,  मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश मिश्र आदि ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, एक ईमानदार सामाजिक कार्यकर्ता की कमी को भर पाना काफी मुश्किल होगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post