बेनीपट्टी(मधुबनी)। कोरोना संक्रमण के फैलाव के बाद भी कई पंचायत में मास्क का वितरण नहीं हुआ है। लोगों को संक्रमण से बचने के लिए औने पौने दाम पर मास्क खरीदना पड़ रहा है। अधिकांश मास्क स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तय मानक के अनुसार भी नहीं होते है।


बेनीपट्टी के बर्री पंचायत में अब तक मास्क का वितरण नहीं कराए जाने से लोग अब आक्रोशित हो रहे है। लोग वार्ड सदस्य के साथ साथ प्रशासन को कोस रहे है। आगामी पंचायत चुनाव को देख वार्ड सदस्य भी लाचार है, आखिर किस के आगे दुखड़ा कहे, जिससे लोगों को मास्क ससमय मिल सके।


बर्री के वार्ड नं-14 के सदस्य सियाराम कुमार, निर्मला देवी, राहुल कुमार, अनिल राम, कौशल्या देवी, शकुंतला देवी, सुनीता देवी आदि सदस्यों ने बताया कि आश्चर्य है कि कोरोना गांव गांव में प्रवेश कर गया है। सरकार की घोषणा हुई, बावजूद अब तक मास्क का वितरण नहीं हुआ है। लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। 


वही समाजसेवी रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि कोरोना काल में कोई भी ग्रामीण इलाकों की स्थिति को नहीं देख रहा है। जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल उठाया कि, जब कोरोना का दूसरा लहर खत्म हो जाएगा, तब क्या प्रशासन मास्क का वितरण करेगी?


बता दे कि बेनीपट्टी के कई पंचायत में अब तक मास्क वितरण नहीं होने की शिकायत मिल रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post