बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के परजुआर पंचायत के समिति सदस्य संजय झा का निधन शनिवार की सुबह मधुबनी के एक निजी क्लीनिक में हो गया। पंचायत समिति सदस्य गत चार दिनों से बीमार चल रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। हालांकि, उन्होंने कोरोना टेस्ट नहीं कराया था।


पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घर में ही रहकर दवा ले रहे थे। शुक्रवार को अचानक तबीयत  अधिक खराब हुई तो परिजनों ने मधुबनी के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पंचायत व प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई।


उनके निधन पर पूर्व विधायक सह कांग्रेस प्रवक्ता भावना झा, ब्लॉक प्रमुख सोनी देवी, उप प्रमुख अशोक कुमार चौधरी, बीडीओ मनोज कुमार , पूर्व जिला पार्षद राजेश यादव, पूर्व उप प्रमुख प्रमोद कुमार चौधरी, रामविनय प्रधान, पंसस आशीष झा, संतोष चौधरी, अनुप्रिया, माला देवी आदि जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post