बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधवापुर अंचल के पिहवारा पंचायत के सोबरौली गांव में सोमवार की दोपहर अचानक आग लगने से पांच लोगों का घर जलकर स्वाहा हो गया है। सोबरौली गांव के बुद्ध राम, गरभू राम, शोभित राम, विन्देश्वर राम व अवधेश सिंह के घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणों से मुहल्ले में आग लग गई। जिसमें पीड़ितों के घर में रखा अनाज, कपड़ा, चौकी, पलंग, कागजात व नकदी आग की भेंट चढ़ गया।
आग के फैलाव से मोहित राम, राजू राम, सुटाई राम व शिवजी राम का पुआल का टाल भी जल गया। उधर, अग्निकांड की सूचना मिलते ही सहमे ग्रामीणों ने दिलेरी दिखाते हुए स्थानीय स्तर पर आग पर काबू करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर आग लगते ही पछुआ हवा भी तेज हो गई थी। जिसके कारण भयंकर अग्निकांड होने की पूर्ण संभावना बन गई थी। ग्रामीणों ने आग की सूचना दमकल विभाग को भी दी, लेकिन, जब तक दमकल अग्निस्थल पर पहुंच पाती, तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। अग्निकांड की सूचना स्थानीय थाना व सीओ को दी गई है।
Follow @BjBikash