बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अंचल के बर्री पंचायत के बाजितपुर गांव में बुद्धवार की दोपहर दो बच्चों की मौत पोखर में डूबने से हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बर्री के वार्ड न0-02 के बेचन राम के पुत्र छोटू कुमार (14) व सूरज कुमार राम(7) बुद्धवार की दोपहर गांव के तालाब में स्नान के लिए गया हुआ था। जहां दोनों की मौत डूबने से हो गई। ग्रामीणों ने संभावना व्यक्त किया है कि दोनों बच्चा का पैर गहरा भाग में चला गया होगा। उधर, काफी देर के बाद भी बच्चा के घर नहीं वापस आने पर परिजनों ने खोजबीन की तो तालाब में दोनों बच्चों को मृत अवस्था में देखा। उधर, दोनों बच्चों की मौत होने से पूरे गांव में हाहाकार मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी पल्लवी कुमारी गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए कहा गया है। सारी प्रक्रिया किए जाने के बाद सरकारी मुआवजा प्रदान की जाएगी।