मधुबनी : बेनीपट्टी थाना क्षेत्र का चर्चित महमदपुर हत्याकांड का नामजद मुख्य आरोपी प्रवीण झा सहित छह आरोपी दरभंगा-मधुबनी सीमा के बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली गांव से गिरफ्तार किया गया हैं। 


इसकी पुष्टि मधुबनी एसपी डा सत्यप्रकाश ने की। उन्होंने बताया कि बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली गांव के मकान में सभी छुए हुए थे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी प्रवीण झा, भोला सिंह, चन्दन झा, कमलेश सिंह, मुकेश साफी और जिस मकान में आरोपी छुपा था उस मकान मालिक प्रह्लाद महतो को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि एसपी ने पुरे मामले का खुलासा करने के लिए बेनीपट्टी डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया था।


यह मामला 29 मार्च को होली के दिन घटी थी। जिसमें पांच व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। जबकि तीन की मौत ईलाज के दौरान दरभंगा एवं पटना में हुई। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नही होने से बिहार सरकार की काफी किरकिरी हो रही थी। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव महम्मदपुर गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। तथा पीड़ित परिवार को पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद की।


इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सीएम से बिहार नही संभल रहा है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा फर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। वैसे अपराधियों की गिरफ्तारी बिस्फी के भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल के गांव रघौली से हुई है। वहीं मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी होने से पुलिस ने राहत की सांस ली है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post