बेनीपट्टी(मधुबनी)। गत 25 मार्च को बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के शिवनगर में मिले युवती के शव का शिनाख्त हो गया है। मृत युवती की पहचान पुपरी थाना के बछारपुर गांव के राजेन्द्र मंडल की पुत्री शीला कुमारी (21) के रूप में की गई है।


परिजनों ने बताया कि 24 मार्च की सुबह उनकी लड़की जीविका के बैठक में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। उसके मोबाइल पर भी फोन करने का प्रयास किया गया। लेकिन, संपर्क नहीं हो सका। परिजन ने बताया कि गत पांच अप्रैल को BNN News Benipatti पर अज्ञात शव मिलने की खबर देख कर मृतका की पहचान उसके कपड़ो से की।


परिजनों ने भी दुष्कर्म कर हत्या किये जाने की संभावना व्यक्त की है। बता दे कि गुरुवार की सुबह मृतका के परिजन थाना पहुँच कर पुलिस को लड़की के संबंध में जानकारी दी। उधर, लड़की के शव के शिनाख्त होते ही बेनीपट्टी पुलिस ने राहत की सांस ली। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार राकेश कुमार रंजन ने बताया कि शव मिलने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी थी। पुलिस को अब कांड के उद्भेदन में काफी मदद मिलेगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post