बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेतौना के कंचन मिश्र को उच्चैठ मंडल बीजेपी के महिला मोर्चा के महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया है। शुक्रवार को मंडल बीजेपी के महामंत्री लाल गोविन्द झा के आवासीय परिसर पर महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह जिला पार्षद खुशबू कुमारी मिश्रा व उच्चैठ मंडल के महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सह पंसस रेखा देवी ने कंचन मिश्र का स्वागत कर पार्टी के प्रति महिलाओं को जोड़ने की अपील की। जिलाध्यक्ष श्रीमती मिश्रा ने कहा कि भाजपा के प्रति महिलाओं का झुकाव हो रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास योजनाओं का सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है। जिसका परिणाम है कि आज हर गरीब के घर में गैस चुल्हा पर खाना पक रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम शुरु है। आज महिलाएं मोदी जी के शासनकाल में सुरक्षित है। इसी का परिणाम है कि महिला मोर्चा भी आज हर जगह मजबूती से काम कर रही है। महिलाएं पार्टी से जुड़कर समाज व देश के विकास में संग देना चाह रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता जटाशंकर भंडारी ने किया। वहीं संचालन लाल गोविन्द झा ने किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेश यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मो. रियाज फैसल, अखिलेश मिश्र, नूर आलम, नारायण महतो आदि लोग मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post