हरलाखी(मधुबनी)। हरलाखी थाना से एक ओर शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। दरअसल, हरलाखी के एक गांव से महज दस वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने घटना में संलिप्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पूरे मामले की पुलिस अब गंभीरता से जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार दस वर्षीय लड़की घास काटने के लिए बधार में गई थी। जहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने लड़की की वीडियो बना कर सोशल प्लेटफार्म पर शेयर कर दिया। बताया जा रहा है कि लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास के दौरान लड़की जोर-जोर से हल्ला करने लगी। जिससे लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और, लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान भाग रहे एक आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। जिसे ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप  दिया। पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कांड के आरोपी कसेरा गांव के सरफराज अंसारी, छोटू कामत, अफरोज अंसारी व रिजवान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की को मेडिकल जांच हेतु मधुबनी भेजा गया है। डीएसपी ने बताया कि मामले को स्पीडी ट्रायल करा कर पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाया जाएगा। उधर, इस शर्मसार करने की घटना से पूरे क्षेत्र में रोष है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post