बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि पूजा को लेकर शिवालयों में तैयारी जोरों पर चल रहा है। शिवालयों को आकर्षक रूप में सजाया जा रहा है। महाशिवरात्रि पूजा को लेकर बेनीपट्टी मुख्यालय स्थित बाबा विश्वंभर नाथ महादेव स्थान परिसर में भी रूद्राभिषेक की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। पूजा को लेकर मंदिर परिसर में साफ सफाई व रंगरोगन का कार्य लगभग अंतिम चरण में है। साथ ही भव्य पंडाल का भी निर्माण कराया जा रहा है। श्री श्री 108 श्री बाबा विश्वंभर नाथ महादेव सेवा समिति सह कांवर यात्रा समिति के अध्यक्ष सहित सभी सदस्य और पूजारी योगेंद्र गिरि, मोहन गिरि ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन सर्वप्रथम भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद चार पहर क्रमशः संध्या छह बजे से रात्रि नौ, रात्रि नौ बजे से बारह बजे, रात्रि बारह बजे से तीन बजे और तीन बजे से सुबह छह बजे तक रूद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। अगले दिन ब्रह्म काल में हवन और उसके बाद संध्या में कुंवारी कन्या, बटुक एवं संत सन्यासी तथा ब्राम्हण भोजन सह महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा। समिति द्वारा बताया गया कि महाशिवरात्रि की रात महाकाल जागरण ग्रुप द्वारा कार्यक्रम प्रस्तूत किया जाएगा। जिसमें कई प्रकार के झांकी भी दिखाये जाएंगे। बता दे कि आगामी 11 मार्च को महाशिवरात्रि है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post