बेनीपट्टी(मधुबनी)। अरेड़ थाना के नरही गांव के देवकृष्ण झा ने गलत जमाबंदी कर जमीन निबंधन कराने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराई है। वादी ने बताया कि उनके छह कट्ठा पंद्रह धूर जमीन का गलत जमाबंदी करा सावित्री देवी व उनका पुत्र दुर्गाकांत झा गलत तरीके से नीतेश कुमार झा के नाम से रजिस्ट्री करा लिया है। निबंधन में इन्द्रकांत झा पहचानकर्ता बने है। वहीं सुभाष झा गवाह बने हुए है। वादी ने क्रेता के पिता पूर्णानंद झा के खिलाफ भी केस दर्ज कराई है। एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वादी ने रजिस्ट्री के पेपर के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई है। केस की जांच की जा रही है।