बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड मुख्यालय के कालिदास-विद्यापति साईंस कॉलेज परिसर में रविवार को हरलाखी विधानसभा के उच्चैठ मंडल के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भाजपा के जिलाध्यक्ष शंकर झा, विधानसभा प्रभारी देवेन्द्र यादव, पूर्व विधायक बेबी झा, पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, प्रशिक्षक सह महिला मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण कुमारी झा व मंडल अध्यक्ष नरेश यादव ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। वहीं श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर शिविर का विधिवत् शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्रभारी देवेन्द्र यादव ने किया। शिविर में उपस्थित मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को पाग दोपटा व पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया गया। प्रशिक्षण में पार्टी के इतिहास व विकास, विचार परिवार, 2014 के बाद भारतीय राजनीति में आए बदलाव में पार्टी का योगदान, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा व पार्टी की विचारधारा, व्यक्तित्व विकास, पिछले छह वर्षो में हुए पार्टी के अंत्योदयी प्रयत्न, सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प व सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग सहित पार्टी के कार्य पद्धति एवं संरचना पर विस्तार से चर्चा हुई। शिविर में मंडल प्रभारी कुशेश्वर कुशवाहा, लाल गोविन्द झा, अनिल झा, देवचन्द्र झा, शम्भू झा, राजीव प्रसाद देव, सुजीत सिंह आदि बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post