बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधुबनी के नवमनोनित जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कामत रविवार को बेनीपट्टी पहुंचे। उनके सम्मान में युवा जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव झा मुन्ना के कार्यालय पर एक सम्मान सह स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नये जिलाध्यक्ष का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। इस दौरान प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री कामत ने कहा कि बूथ लेवल पर सक्रिय सदस्यों को जोड़ पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिये कार्यकर्ताओं को हिदायत दी गयी है। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कहा कि आप सभी आमजनों के बीच जाकर बिहार सरकार द्वारा संचालित सभी विकासात्मक योजनाओं के संबंध में जानकारी दें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है। उनको सम्मान देना हर एक पदाधिकारियों का कर्तव्य है। अगर कोई सरकारी पदाधिकारी कार्यकर्ता का सम्मान नही करते है, और ऐसी शिकायत मेरे पास पहुंच गयी, तो कार्रवाई के लिये पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लिखा जाएगा। कार्यकर्ताओं को सम्मान नही करने वाले पदाधिकारियों को बख्सा नही जाएगा। अंत में अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बारी बारी से वार्ता कर क्षेत्र के स्थिति के संबंध में जानकारी लिया। मौके पर रामबाबू कुशवाहा, देवचन्द्र सिंह, बरुण कुमार यादव, सुभाष ठाकुर, अशोक कुमार रंजन, कमलकांत ठाकुर, रविंदर ठाकुर, भरत साह, सरोज झा, सुधीर झा, पंकज सिंह, भोगी राय, चंद्रदेव मंडल, रामकिशोर पासवान, संतोष मंडल, रामकृपाल राउत और पंकज झा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Post a Comment
0
Comments
Receive all tweets via Twitter. Just Click the Follow Button Below...
0 Comments