बेनीपट्टी(मधुबनी)। कोरोना के मामले में वृद्धि होने के बाद प्रशासन पुनः एहतियातन कार्रवाई शुरु कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अंचलाधिकारी पल्लवी कुमारी गुप्ता कई कर्मियों सहित आमजनों को मास्क नही पहनने के कारण जुर्माना लगाया। सीओ सर्वप्रथम अंचल कार्यालय पहुंची, जहां आरटीपीएस काउंटर, अंचल कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर बगैर मास्क पहने मौजूद कर्मियों को फाइन लगाया। साथ ही जो आमजन किसी काम से अंचल कार्यालय और आरटीपीएस काउंटर पर पहुंचे हुए थे और मास्क नही लगाएं थे, उनको भी आर्थिक दंड लगाया। इस दौरान अंचलाधिकारी पल्लवी गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में मुहिम शुरू किया गया है। इस मुहिम का मुख्य उदेश्य लोगों में मास्क पहनने के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होनें कहा कि मास्क पहनना अति आवश्यक है, मगर लोग इसे मजाक में ले रहे हैं। अब इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति चाहे वो कर्मी हो या आमजन मास्क नही लगाएंगे, तो उनको आर्थिक दंड लगाया जाएगा। अंचल अधिकारी ने बताया कि अभी फिलहाल पचास रुपए का ही दंड लगाया जा रहा है। अगर लोग नही संभले तो अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post