बेनीपट्टी(मधुबनी)। मुख्यालय के बेहटा कालीस्थान से श्री श्री 108 श्री ग्राम डीह्वार शिवशक्ति पूजा समिति द्वारा दूसरे वर्ष आयोजित 11 दिवसीय शिव पार्थिव पूजन और रुद्राभिषेक को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयीं। शोभा यात्रा में 551 कुंवारी कन्या, महिला व पुरुष श्रद्धालु सहित सभी ग्रामवासी शामिल हुए। कलश शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ कालीस्थान परिसर से निकली  जहां अंबेडकर चौक, बेहटा बाजार, इंदिरा चौक, लोहिया चौक व संसार चौक होते हुए बाबा विश्वम्भर नाथ महादेव मंदिर परिसर पहुंची। जिसके बाद घोघो पोखर से जल लेकर पुनः पूजा स्थल पर पहुंच कर कलश यात्रा का समापन किया गया। जहां आचार्य डा. त्रिभूवन कुमार झा, पंडित नीलांबर झा, पंडित इंद्रकांत मिश्र, पंडित इंद्रकांत झा, गिरिधर शास्त्री, रौशन कुमार मिश्र, सतीश झा और यजमान मणिकांत झा के नेतृत्व में मंत्रोच्चार के बीच कलश को स्थापित किया गया। शोभायात्रा में पूजा समिति के अध्यक्ष आलोक झा, संयोजक पंडित त्रिलोक कुमार झा राहुल, उपाध्यक्ष प्रहलाद झा, सचिव त्रिलोक झा, उपसचिव मुरलीधर झा, यजमान मणिकांत झा मिंटू, कन्हैया झा, आनंद झा, पूजारी संजय झा, लक्ष्मण पंडित, आशुतोष साह, राहुल झा, गोविंद झा, भरत कुमार दास, मनीष झा, गिरीश झा, वीरेंद्र गुप्ता, मंटू झा सहित सभी सदस्य कलश यात्रा में शामिल भक्तों की सेवा में जुटे रहे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post