मधवापुर(मधुबनी)। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर दोनों देश के सुरक्षा अधिकारियों ने संयुक्त गश्ती की है। मधवापुर थाना के सहयोग से संयुक्त गश्ती निकाली गई। अधिकारियों ने बताया कि तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर ज्वाइंट पेट्रोलिंग किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों देशों के बीच अवैध गतिविधि की रोकथाम को लेकर भी वार्ता हुई। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर समय-समय पर संयुक्त गश्ती अभियान चलाया जाता है। ज्वाईंट पेट्रोलिंग में मधवापुर थाना से एसएचओ गया सिंह मौजूद थे।
Post a Comment
0
Comments
Receive all tweets via Twitter. Just Click the Follow Button Below...
0 Comments