बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी में व्यापार मंडल के गोदाम व राईस मिल के निर्माण के लिए आवंटन के लिए पत्राचार किया गया है। व्यापार मंडल गोदाम व राईस मिल के लिए स्थल चयन कर सीओ से एनओसी निर्गत करा चुका है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि पूर्व के व्यापार मंडल के बैठक में दोनों प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है। उसके बाद प्रस्ताव पंजी के आधार पर जिला सहकारिता पदाधिकारी को पत्राचार किया गया था। जिन्होंने आवंटन के लिए पत्राचार किया है। श्री मिश्रा ने बताया कि गोदाम के अभाव के कारण धान खरीद के समय में धान के रखरखाब की समस्या हो रही थी। उन्होंने बताया कि गत दिनों हुई व्यापार मंडल की बैठक में मुख्य रुप से धान खरीद के साथ वर्तमान गोदाम के मरम्मत कराने, माप तौल मशीन व नमी मापक यंत्र खरीद, कार्यालय सहायक निबंधक से किराया वसूली पर चर्चा की गई थी। अधिकांश सदस्यों ने प्रस्ताव को पारित कर इसकी जानकारी भी अधिकारियों को दी थी। गौरतलब है कि व्यापार मंडल के पास गोदाम व राईस मिल हो जाने के बाद विभाग को काफी लाभ होगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post