बेनीपट्टी(मधुबनी)। दो दिनों से लगातार ठंढ़ बढ़ता ही जा रहा है। गरीब लोगों को इस बदलती मौसम में रात तो दूर दिन काटना भी भारी पड़ रहा है। ऐसे लोगों के लिए मनपौर पंचायत के मुखिया सहारा बन रहे है। बुधवार को मनपौर पंचायत के मुखिया अमरेंद्र मिश्र सुगन ने प्राथमिक विद्यालय गैवीपुर के परिसर में अपने निजी कोष से सैकड़ों असहायों, गरीबों के बीच कंबल वितरण किया। इस दौरान मुखिया श्री मिश्र ने कहा कि दो तीन दिनों से लगातार ठंढ़ का प्रकोप बढ़ गया है।

इस कराके के ठंढ़ में ठिठूरते हुए लोगों को चिन्हित कर कंबल दिया गया है। ताकि वो इस समय में अपने आप को बचा सके। उन्होंने कहा कि गरीब, लाचार, असहायों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। सभी को इस समय में इन लोगों को चिन्हित कर मदद में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुधवार से सिर्फ गर्मवस्त्र वितरण की शुरूआत की गयी है। 

अब लगातार पंचायत के ऐसे लोगों को चिन्हित कर कंबल दिया जाएगा। पंचायत के जुबैदा खातून, मोमीन खातून, मो. गफूर, जन्नत खातून, अब्दूल बारिक, मोती देवी, लाजो देवी, मो. तैयब, कट्टर साफी, सोगारथ राय, विकाउ झा, भैरव झा, दानो देवी, शीला देवी, कविता देवी सहित सैकड़ों लोगों के बीच पहले दिनप कंबल वितरण किया गया। 

इसी तरह सभी वार्डो में बारी बारी से कंबल का वितरण किया जाएगा। मौके पर नीलांबर चौधरी, बैद्यनाथ पूर्वे, रामउदार पंडित, श्याम झा, मो. समरूद्यीन, विद्यालय के प्रधान शिक्षक सचिन कुमार, आनंद कुमार पासवान, रामदेव झा सहित कई लोग मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post