बेनीपट्टी(मधुबनी)। मिथिलांचल सर्वांगीण विकास संस्थान के तत्वावधान में मुख्यालय के श्री लीलाधर उच्च विद्यालय परिसर में तीन दिवसीय 36 वां मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह के प्रथम दिन रमेश रंजन और बमबम झा के नेतृत्व में आये धरोहर सांस्कृतिक मंच मधुबनी और मां सरस्वती संगीत एकेडमी के कलाकारों ने खूब जलवें बिखेंरे। धरोहर सांस्कृतिक मंच के कलाकार रामचंद्र पासवान, राहुल कुमार, संतोष लाल दास, नागेंद्र कुमार, गंगा राम, अशोक राम, प्रीति प्रिया, रोहनी कुमारी और रवीना कुमारी द्वारा लोकनृत्य जट जटिन, झड़नी, डोकमच तथा लोक गीत खां क मंगहिया पान यौ पाहूल हमर जान किये लै छि, मलिया के बेटवा, गोड़ी सजना सेनहिया सजा त दिय, कनि सोलहो श्रृंगार सजा त दिय तथा मिथिला के मैथिल मस्त मस्त सहित कई गीत गाकर श्रोताओं को पुरे रात झुमने को विवश कर दिया। जबकि संगीत एकेडमी बेनीपट्टी के कलाकार आलोक कुमार, सुभद्रा कुमारी, अंशु कुमारी, सोनी कुमारी, रूबी कुमारी द्वारा जय जय भैरवि असुर भयावनि, मंगल मय दिनू आजू हे पाहून छथि आयल सहित गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।