बेनीपट्टी (मधुबनी) : बेनीपट्टी विधानसभा 32 से बतौर अखिल भारतीय मिथिला पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन किये प्रकाश कुमार झा का नामांकन रद्द हो गया है। प्रकाश झा ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि नामांकन फॉर्म में त्रुटी थी, तो सुधार करने का मौका दिया जाना चाहिए था।
प्रकाश कुमार झा का कहना है कि फॉर्म में क्या त्रुटी थी, इससे उन्हें अवगत भी नहीं कराया गया। आरओ ने उन्हें त्रुटि सुधार के लिए अवसर नहीं दिया। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को चुनाव लड़ने का आधिकार है। यदि जानकारी के अभाव में किसी प्रत्याशी के फॉर्म में कोई त्रुटी हो गयी है या फिर कोई जानकारी नहीं प्रविष्ट की गई है तो सुधार का मौका दिया जाना चाहिए, साथ ही त्रुटि से अवगत भी कराया जाना चाहिए।
Follow @BjBikash