बेनीपट्टी(मधुबनी)। केन्द्र की मोदी सरकार व नीतीश कुमार के अथक प्रयास से बिहार अब विकसित हो रहा है। हर सेक्टर में काम हुआ है। सड़क, बिजली, अपराध नियंत्रण से लेकर लोगों को विकास योजनाओं से जोड़ने का काम हुआ है। आप लोगों को विश्वास साथ रहा तो बिहार में फिर नीतीश कुमार बेहतर काम करेंगे। ये बातें केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोहा उच्च विद्यालय में एनडीए के प्रत्याशी विनोद नारायण झा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। श्री प्रधान ने कहा कि बिहार में पंद्रह वर्ष पूर्व जंगलराज था। दिनदहाड़े अपहरण, हत्या व लूट होती थी। महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पा रही थी। ऐसे में जंगलराज को पुनः वापस न होने दे।
वहीं सांसद रवि किशन ने कहा कि बिहार में राजद, कांग्रेस व माले का गठबंधन हुआ है। जो बिहार को पुनः गर्त में धकेलना चाह रही है। आज कल तेजस्वी यादव पूरे बिहार में घुम रहे है। सावधान होने की जरुरत है। रवि किशन ने कहा कि बिहार में जो युवा है, वो जंगलराज नहीं देखे है। उन्हें अपने अभिभावक से बात करना चाहिए, जब घर की बच्चियां बाहर नहीं निकल पा रही थी। हर ओर अराजकता का माहौल था। आज बिहार में अमन-चैन है। इसी अमन-चैन को बनाये रखने पर ही रोजगार के अवसर मिलेंगे। लोगों से ऐसे पार्टियों से सावधान रहने की बात कही। मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शंकर झा, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष खुशबू कुमारी, जेडीयू के डॉ अमरनाथ झा, गुलाब साह, राजेन्द्र मिश्र, प्रखंड अध्यक्ष जेडीयू शशिभूषण सिंह, मंडल अध्यक्ष विमल झा आदि लोग मौजूद थे।
Follow @BjBikash