बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी मध्य विद्यालय सह संकुल संसाधन केन्द्र परिसर में शिक्षकों को दीक्षा एप की जानकारी दी गई। संकुल समन्व्यक सुनील कुमार ने सोशल डिस्टेंस का पालन कर संकुलाधीन शिक्षकों को दो पालियों में प्रशिक्षण देकर एप्प के सफल संचालन के तौर तरीको से अवगत कराया। वहीं सभी शिक्षकों को दीक्षा एप डाउनलोड कराया। 

संकुल समन्व्यक सुनील कुमार ने बताया कि शिक्षा को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण देने के लिए विभाग के द्वारा दीक्षा एप से पढ़ाई कराने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार दीक्षा एप में वर्ग एक से लेकर वर्ग आठ तक सारी पाठ्यक्रम को शामिल किया गया है। जिससे बच्चों को शिक्षा देने में शिक्षकों को उक्त एप काफी सहायक होगी। 

इस एप के माध्यम से किस कक्षा में किस पाठ को पढ़ाना है, उसे क्लिक करते ही प्रारंभ हो जाएगा। गणित को समझाने के लिए एप में सूत्र भी दिया गया है। जिससे बच्चों को आसानी से समझ आ जाएगा। विभागीय अधिकारी की माने तो इससे शिक्षकों पर बढ़ रहे दवाब से मुक्ति मिलेगी। वहीं शिक्षा देना सहज हो जाएगा। 

मौके पर प्रकाश कुमार, जितेन्द्र कुमार झा, विनय झा, सुनीता कुमारी, रिजवान अहमद, मोती राम, पुनीत कुमार झा, आशा कुमारी, संजय कुमार झा, चन्द्रिका देवी, ललिता कुमारी, निखिलेश झा, सोनी कुमारी, सुषमा रानी, सलोनी कुमारी, कुमारी अमिता झा, जानकी देवी, खुशबू कुमारी, ममता कुमारी, सुमन कुमारी, रेखा यादव, विभा कुमारी, चंचल कुमारी, नेहा कुमारी, मो. शमीम अहमद, अशोक कुमार, रघुवीर राम आदि शिक्षक मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post