बेनीपट्टी विधानसभा से बीजेपी के उम्मीदवार विनोद नारायण झा की संपत्ति में पिछले पांच सालों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है. 2015 के चुनाव में विनोद नारायण झा द्वारा दायर शपथ पत्र में उनके पास 35 लाख 37 हज़ार 189 रूपये की कीमत की चल संपति थी. जिसमें 29 लाख 86 हज़ार 725 उनका स्वयं का था, जबकि 5 लाख 50 हज़ार 464 रूपये की सम्पति पत्नी के नाम पर था. 

वहीं 2020 के चुनाव में विनोद नारायण झा ने नामांकन के दौरान निर्वाचन आयोग को दिए शपथ पत्र में चल सम्पति का जो जिक्र किया है, उसकी कीमत 71 लाख 10 हज़ार 423 रूपये है, जिसमें 53 लाख 8 हज़ार 943 स्वयं व  18 लाख 1 हज़ार 480 उनके पत्नी के नाम है. 

जमीन व जायदाद के मामले में भी विनोद नारायण झा ने पिछले पांच सालों में अच्छी तरक्की की है. विनोद नारायण झा जब 2015 में चुनावी मैदान में थे, उस समय उनकी अचल संपत्ति 99 लाख 19 हज़ार 575 रूपये की थी. जिसमें  59 लाख 72 हज़ार स्वयं व 39 लाख 47 हज़ार 575 उनके पत्नी के नाम की संपत्ति थी. 

2020 में यह सम्पत्ति बढ़कर 1 करोड़ 74 लाख 39 हज़ार 800 की हो गई है. जिसमें 65 लाख 72 हज़ार विनोद नारायण झा की स्वयं के नाम की संपत्ति है, वहीं पत्नी की जमीन जायदाद की संपत्ति बढ़कर 1 करोड़ 8 लाख 67 हज़ार 800 रूपये की हो गई है, जो कि पांच साल पहले 40 लाख के करीब थी. 


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post