बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी मुख्यालय पंचायत के उप मुखिया अनिता देवी को मुखिया का प्रभार ग्रहण करा दिया गया है। निर्वाचित मुखिया विमला देवी सात निश्चय योजना की राशि गबन मामले में पदच्यूत किए जा चुके है। वित्तीय शक्ति प्रत्यायोजित कराने के बाद अब उपमुखिया अनिता देवी अब मुखिया खाते का संचालन करते हुए मुखिया के सभी शक्तियों और दायित्यों का निर्वहन करेंगीं। पंचायत सचिव रामनारायण ठाकुर द्वारा पंचायत का प्रभार मुखिया को दिलाया गया। इसके बाद बैठक में सभी वार्डों में नली गली और वित्त मदों का कार्य शीघ्र ही शुरु कराने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मौजूद पंसस आनंद कुमार झा ने कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा होनेवाली है। लिहाजा विकास कार्य बाधित न हो इसके लिए सभी वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के खाते में चेक स्थानांतरित करने की पहल शुरु की जाये। मौके पर वार्ड सदस्य महंथ कामत, अमिता देवी, दिलीप झा, ललिता देवी, रिंकू देवी, मालती देवी, प्रेमकला देवी, दाना देवी, गगन झा, शंकर नाथ पाठक, आशीष झा व प्रभावती देवी सहित सभी 15 वार्डों के वार्ड सदस्य मौजूद थे।