बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के कांग्रेस विधायक को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कांग्रेस विधायक भावना झा को सुपौल जिले के कांग्रेस जिला के प्रभारी मनोनित किया है। डॉ झा ने विधायक को भेजे गए पत्र में यथाशीघ्र सुपौल जिला का दौरा कर कई बिंदूओं पर प्रतिवेदन प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को देने को कहा है। विधायक श्रीमती झा ने दूरभाष पर बताया कि पार्टी आलाकमान के सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा। पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेदारी तय की है। उसका वो बखुबी पालन करेंगी। वहीं जिला प्रभारी बनाये जाने पर विधायक ने खुशी जाहिर की है। वहीं कांग्रेस नेत्री मीनू पाठक, विजय कुमार चौधरी, मिहिर झा, बैधनाथ झा, प्रो. केसी पाठक, युवा कांग्रेस के विजय कृष्ण झा, नलिनी रंजन उर्फ रुपण, कांग्रेस नेता मो. शब्बीर अहमद, दीपक कुमार झा मंटू, पैक्स अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा, रवि कुमार झा, सुन्दर मिश्र आदि नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post