बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के बररी और विशनपुर पंचायत के सैकड़ों परिवारों के बीच राहत वितरण किया गया। राहत वितरण ग्राम विकास युवा ट्रस्ट मधुबनी के तत्वावधन में गुंज के द्वारा किया गया। गुंज के मुंबई टीम के अरूण प्रसाद, राज्य स्तरीय टीम के शिवजी चर्तुवेदी, पटना टीम के संजीव कुमार झा, अनिल उपाध्याय, ग्राम विकास युवा ट्रस्ट के प्रबंध निदेशक नरेंद्र कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष सत्यजीत राय और पंसस अनुपम प्रिया के उपस्थिति में दोनों पंचायत के 330 परिवारों के बीच राहत सामग्री के पैकेट का वितरण किया जा रहा है। राहत पैकेट में 10 किलो चावल, 5 किलो आंटा, मच्छरदानी, दरी, सरसो तेल, मास्क, सैंपू, कॉलगेट, दाल, साबून, चना सहित कई आवश्यक वस्तु है। संस्था के सदस्यों ने कहा कि असहाय और पीड़ितों की सहायता करना गुंज का एक मात्र लक्ष्य है। हम पूर्णतः पीड़ितों का दुख कम तो नही कर सकते, मगर सहयोग के माध्यम से कुछ दुख कम कर सकते है। बररी और विशनपुर पंचायत प्रत्येक बाढ़ में प्रभावित होता है। संस्था द्वारा आपदा के दौरान यहां राहत वितरण का कार्य किया जाता है। ताकि लोगों को उस समय खाने पीने के वस्तुओं के लिए भटकना नही पड़े। सदस्यों ने कहा कि यहां की स्थिति देख यहां लगातार कार्य किया जाएगा। जबकि पैक्स अध्यक्ष और पंचायत समिति ने कहा कि उक्त संस्था द्वारा बाढ़ के दौरान काफी सहयोग मिलता है। बता दें कि वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया और उपस्थित लोगों ने चेहरे ढ़के थे। मौके पर ग्राम विकास युवा ट्रस्ट के प्रशांत कुमार, चंद्रमणि ठाकुर उर्फ पिंटू, ब्रजेश कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह, शिवम राज, हरेराम ठाकुर, चंचल कुमारी और पवितर पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post