बेनीपट्टी(मधुबनी)। बिहार में पंद्रह वर्ष लालू-राबड़ी ने शासन किया, लेकिन, फिर पंद्रह वर्ष विकास के नाम पर नीतीश कुमार ने शासन किया। इन तीस वर्षों में बिहार का कितना विकास हुआ। ये बात किसी से छुपी नहीं है। दोनों ने सिर्फ सत्ता सुख लिया। आम आदमी पार्टी विकास के लिए विकल्प देगी। बिहार के सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह ने बेनीपट्टी विधानसभा के मकिया में कार्यकर्ताओं सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि नीतीश जी कहते है कि विकास के नाम पर वोट लिया तो वो ही बताये कि बिहार में कितने कारखाना खुल गए। क्यों नहीं मधुबनी में बंद पड़े मील को चालू करा रहे है। आखिर, क्यूं मजदूर से लेकर छात्र पलायन कर रहे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच विकास के अर्थ की जानकारी देने की अपील की। वहीं बेनीपट्टी विधानसभा प्रभारी ललित राज यादव ने कहा कि वर्षों से वो बेनीपट्टी में जनसेवा का काम कर रहे है। बेनीपट्टी की स्थिति काफी खराब है। हर बात में घूसखोरी हो रहा है। सरकार की कोई ऐसी योजना नहीं है, जिसमें घूस नहीं लिए जा रहे है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बताया कि हम बदलेंगे बिहार अभियान के तहत अभी पूरी टीम हर विधानसभा का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं के मनोबल बढ़ाने का काम कर रही है। कार्यकर्ता सम्मेलन में गोपाल यादव, अनुप राम, रामचन्द्र यादव, अरुण राय, शीतल सिंह, शशि रंजन, महिला अध्यक्ष रजनी झा, राजेन्द्र सहनी, संतोष पासवान आदि थे।