बेनीपट्टी(मधुबनी)। अरेर पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान चंपा में नेपाली शराब के साथ एक बाइक जब्त की है। इस संबंध में अवर निरीक्षक आईडी सिंह के बयान पर केस दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चंपा में गश्ती कर रही थी। इस दौरान विपरीत दिशा से एक पैशन प्रो बाइक से लड़का आ रहा था। पुलिस की गाड़ी को देख युवक हड़बड़ा कर बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक की जांच की तो उसमें तीन सौ नेपाली देसी शराब बरामद हो गयी। अरेर एसएचओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।