बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी उपकारा के महिला सिपाही ने कीटनाशक दवा पी ली। जिससे उसकी स्थिति कुछ ही देर में खराब हो गई। महिला के आत्महत्या के प्रयास की जानकारी होते ही उपकारा में हड़कंप मच गया। महिला सिपाही की पहचान शाहीनो कुमारी के रूप में की गयी है। जानकारी के अनुसार डयूटी के बाद अपने अन्य सिपाहियों के साथ शाहीनो अपने बैरक में गयी थी। जहां उसने अचानक कीटनाशक फिनाईल पी लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गयी। सिपाहियों और कर्मियों ने महिला सिपाही को इलाज के लिए आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनीपट्टी लाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि अभी वो खतरे से बाहर बतायी जा रही है। महिला सिपाही द्वारा आखिर ऐसा खतरनाक कदम क्यों उठाया गया, इसका पता अब तक नही चल पाया है। अस्पताल में भर्ती घायल महिला सिपाही से कारण पूछा गया, मगर वो कुछ नही बतायी। हालांकि वहां उपस्थित अन्य सिपाही पारिवारिक तनाव के कारण ऐसा कदम उठाये जाने की चर्चा कर रहे थे। घटना के कुछ देर बाद जेल अधीक्षक स्वयं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच महिला सिपाही की स्थिति का जायजा लिया। उनके जाने के कुछ देर बाद थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची थी। इस संबंध में जेल अधीक्षक ने दूरभाष पर बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। जांच के बाद ही कुछ जानकारी मिल सकेगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post