बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के महमदपुर पंचायत के लदौत में सर्पदंश से एक किशोरी की मौत हो गयी। मृतका की पहचान महमदपुर पंचायत के वार्ड 8 स्थित लदौत गांव निवासी नित्यानंद ठाकुर की पुत्री तुलसी कुमारी (14) के रुप में की गयी। मिली जानकारी के अनुसार मृतका को शनिवार की देर रात सुसुप्तावस्था में विषैले सर्प ने डंस लिया। कुछ देर बाद जब दर्द तेज हुआ तो मृतका नींद से जागी और परिजनों को जगायी। रात में घरेलू उपचार किया गया लेकिन सुबह में उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन आनन फानन में मृतका को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजूक देख चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल मधुबनी के लिये रेफर कर दिया। रविवार की सुबह उसे सदर अस्पताल मधुबनी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गयी। उक्त आशय की पुष्ठि करते हुए मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार मुखिया और उपमुखिया गगन ठाकुर ने दुःख व्यक्त किया है और गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अंचल प्रशासन से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।