बेनीपट्टी(मधुबनी)। थाना से महज कुछ ही दूरी पर बेनीपट्टी में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने दो घर में पहले चोरी का प्रयास किया और असफल होने पर तीसरे घर को निशाना बनाया है। निशाना बनाये गये तीसरे घर से चोरों ने कीमती सामानों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इधर, बगल के घर में लगे सीसीटीवी कैंमरा में कुछ दृश्य कैद हुआ है, जिसमें जिस घर में चोरी हुई है वहां दो बजे रात में एक लड़का इधर-उधर घुमकर निगरानी करते हुए देखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने माणेश्वर मिश्र के घर में छत के माध्यम से प्रवेश कर एक कमरे का ताला तोड़ कीमती सामानों की चोरी कर ली। हालांकि गृहस्वामी के नही रहने के कारण चोर क्या सब चोरी कर लें गया इसका खुलासा नही हो पाया है। बताया जा रहा है कि गृहस्वामी श्री मिश्र अपने परिवार के साथ पटना रहते है। होली के समय आए थे और फिर चले गये। गृहस्वामी अपने भाई जगदीश मिश्र को मुख्य द्वार का चाभी देकर पटना चले गए। उनका भाई प्रत्येक दिन घर के निकट फूल तोड़ने जाते है। शुक्रवार के सुबह भी वह फूल तोड़ने जा रहे थे, इधर मोबाइल चोरी होने का शोर शराबा होने पर उन्हें भी संदेह हुआ। जब उन्होंने ने भी जाकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। जहां उन्होंने इसकी सूचना अपने भाई गृहस्वामी को दी। घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी नही दिये जाने की बात बताई गई है। उधर, चोर मनोज मिश्र के घर से एक कीमती मोबाईल की भी चोरी कर चलते बना। इस संबंध में पुनि सह थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इससे संबंधित कोई जानकारी नही मिली है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post