बेनीपट्टी(मधुबनी)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेड़-पौधे लगाएँ और अपनी धरती को हरी-भरी रखने एवं संरक्षण करने का संकल्प करें। आप भी अपने आस पडोस में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। पेड़ लगाना, प्रदूषण को नियंत्रित करना एवं पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह कहना है स्वंयसेवी संस्था अभ्युदय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभय कुमार झा का। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने आवास के प्रांगण में उन्होंने पौधारोपण किया। इस दौरान उनकी पत्नी रूपम झा ने उनका साथ दिया। अभ्युदय के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी पत्नी और बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य रूपम झा के साथ पौधारोपण करके यह संदेश दिया कि हमें अब पूरे परिवार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बात करनी ।उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि हम पर्यावरण में अपना सकारात्मक योगदान दें। विभय झा ने लोगों से आह्वान किया है कि हम लोगों को अपने जन्मदिन, संतान के जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ आदि शुभ अवसरों पर भी कम के कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा नेत्री रूपम झा ने कहा कि यह मेरे लिए खुशकिस्मती है कि मेरा परिवार भाजपा का है। हमने संकल्प लिया है कि समय-समय पर जहां भी जाएंगे, वहां एक पौधा अवश्य लगाएंगे। जिस तरह से हम महिलाएं अपने संतान के बारे में सोचती हैं, उसी प्रकार अब हर महिला को पौधा के बारे में भी सोचना चाहिए, तभी पर्यावरण संरक्षण होगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post