बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के परकौली पंचायत वार्ड नौ के एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने राशन और खाद्यान नही मिलने के कारण प्रखंड कार्यालय पर पहुंच आक्रोश जाहिर किया। परकौली पंचायत वार्ड 9 की गीता देवी, सहमिता, हीरा देवी, आरती देवी, तेतरी देवी, सोमनी देवी, विन्देश्वरी देवी, उसमा देवी, विमला देवी और शीला देवी सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि इस कोरोना संकट में भी हमलोगों को राशन और खाद्यान नही मिला है। जिसके कारण भुखमरी की स्थिति आन पड़ी है। बीडीओ के पास आते है तो वो कहते है कि डीलर के पास जाओ, वहां मिलेगा और जब डीलर के पास जाते है तो वह दुकान पर से डांट फटकार कर भगा देता है। एक सप्ताह से प्रखंड कार्यालय और डीलर के यहां चक्कर लगा लगाकर थक चूके है, पर कोई सुध नही लेता। अगर अब हमारी बात नही सूनी गयी तो हम सभी सड़क को जाम करेंगे। वहीं इस संबंध में बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सकारात्मक पहल की जा रही है।