बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधुबनी जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज का आंकड़ा बढ़ रहा है। बुद्धवार को कलुआही के नरार से एक ओर युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी डॉ नीलेश रामचन्द्र देवरे ने अपने ट्वीटर अकांउट के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि एक 65 वर्ष की महिला, जो पूर्व में दिल्ली से आयी हुई थी। वो कोरोना पॉजिटिव पायी गई थी। उसी के साथ एक 24 वर्ष का युवक भी आया था। जो महिला का भतीजा था। बता दे कि बुद्धवार को एक युवक के पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या-24 हो गई है।