बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड जदयू के अध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने प्रखंड जेडीयू की कार्यकारिणी तय कर दी है। कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को भी शामिल किया गया है। अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि राजेन्द्र मिश्र, रविन्द्र चौधरी व प्रेमशंकर राय को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं तीन महासचिव, दो प्रवक्ता, अशोक कामत को पार्टी का कोषाध्यक्ष, तेरह लोगों को पार्टी का प्रखंड सचिव, सात कार्यकारिणी सदस्य, तेरह कार्यकर्ताओं को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। वहीं अभिषेक कुमार झा को पार्टी का मीडिया प्रभारी मनोनित किया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी में अनुभव के साथ युवाओं को भी जोड़ा गया है। जिससे पार्टी को हर स्तर पर फायदा होगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post