बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना के सोहरौल गांव के देवशरण यादव ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराई है। वादी ने गांव के सूरत यादव, रमेश यादव व नरेश यादव पर फरवरी में किए गये केस को उठाने के अनावश्यक दवाब देकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं सूरत लाल यादव ने भी  देवशरण यादव, नविन्द्र यादव, विरेन्द्र यादव, देवेन्द्र यादव, भरोसी यादव, नागेन्द्र यादव व रविन्द्र यादव के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कराई है। वहीं थाना क्षेत्र के मकिया गांव के माजदा खातुन ने मो. तसीफ, मो. रेहान, मो. कलीम, अब्दुल मन्नान के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कराई है। वादिनी ने बताया कि 26 मई को आरोपियों ने घटना को अंजाम देते हुए बुरे नियत से कपड़ा फाड़कर जमीन पर पटक दिया। जान से मारने के नियत से गला दबाने लगा। वादिनी ने आरोपियों पर आभूषण छीन लेने, पति के पॉकेट से राशि निकाल लेने का आरोप लगाया है। एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी गई है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post