बेनीपट्टी(मधुबनी)। राजस्थान व दिल्ली से बीती रात आये श्रमिकों को प्रशासन ने देर रात मुख्यालय के मध्य विद्यालय में बनाये गए क्वारंटाईन सेंटर में रख दिया है। रात करीब ग्यारह बजे नौ श्रमिकों का जत्था बेनीपट्टी पहुंचा। जहां से बीडीओ मनोज कुमार, सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने चिकित्सकों की देखरेख में सभी श्रमिकों को  क्वारंटाईन कर दिया है। इससे पूर्व चार मजदूर दिल्ली से आये हुए थे। जिससे दो दिन पूर्व ही क्वारंटाईन कर दिया गया था। नौ मजदूरों में नेपाल के बच्ची सिरहा टोल तमासिया के पवन महतो, प्रदीप महतो, बेनीपट्टी के शिवनगर गांव के शिबू महतो, संजीव कुमार महतो, रानीपुर बसैठ गांव के गोविंद झा, मधेपुर प्रखंड के रूपौली गांव के प्रदीप यादव, लौकहा प्रखंड के घोरमोरना गांव के सुबोध कुमार तथा खजौली प्रखंड के मदना गांव के किशोर सिंह शामिल है। ये सभी राजस्थान के नागोर से आये है। इनके अलावे पूर्व से ही 4 लोग इस क्वारंटाईन केंद्र पर रह रहे है। जिनमें बेनीपट्टी कटैया गांव के दीपक कुमार, गांगुली के ब्रजेश कुमार यादव, पोखरौनी डूमरा बेनीपट्टी के रामप्रसाद यादव तथा गांगुली के राजे यादव शामिल है। ये चारों दिल्ली से ट्रक रिजर्व कर 30 अप्रैल को बेनीपट्टी पहुंचे थे। दोनों प्रदेशों से आये सभी 13 मजदूरों ने बताया कि क्वारंटाईन केंद्र पर हमारा ख्याल रखा जा रहा है। इस संबंध में बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि बाहर से आये सभी मजदूरों को क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही सभी सुविधाएं भी मुहैया करायी जा रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post