बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी कटैया रोड स्थित संचालित जन मानस हेल्थकेयर एंड वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय में महिला दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अजित पासवान ने की। संचालन सचिव डॉ आर के ठाकुर और समाजसेविका प्रभा मिश्रा ने किया। अध्यक्ष अजित पासवान ने संस्था में मौजूद अतिथियों से कहा कि सबसे पहले विश्व महिला दिवस 1908 ई में अमेरिका में मनाया गया। और भारत में सबसे पहले महिलाओ के शिक्षा का अधिकार माता सावित्री बाई फुले ने 1848 ई में बालिका विद्यालय खोलकर दी। और इस देश के प्रथम शिक्षिका बनकर ,हमारे देश के महिलाओ के लिए आदर्श स्थापित की। कार्यक्रम को संस्थापक सचिव डॉ आर के ठाकुर ने कहा कि हमारे देश में ऊर्जावान महिलाओ कि कमी नहीं है, बशर्ते उन्हें सही राह और अच्छे माता पिता की जरूरत है कि वो लड़के के भांति लड़की को भी अवसर प्रदान करें और मानसिक विचार धारा को छोड़कर ,समय के अनुसार चले तो निश्चित हमारे देश की महिला आत्मनिर्भर होकर देश और दुनिया में एक नई मुकाम हासिल कर सकती है और कर रही है। समाजसेविका प्रभा मिश्रा ने अपनी अनुभव के आधार पर बच्चियों से आह्वान किया कि जब तक घर परिवार और समाज का नजरिया सकारात्मक सोच नहीं रखेगा तब तक हमारे देश की गांव घर की बेटियां सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी। आए दिन हमारे समाज में कुछ असामाजिक लोगो के द्वारा हमारे बहने बेटियों और बहुओ के साथ विभिन्न तरह की घटना घटित हो रही है। जिसका ताजा उदाहरण निर्भया कांड है, उनको भी इंसाफ मिलने में 04-05 वर्ष का समय लग जाता है। इससे तात्पर्य है कि हमे अपनी सुरक्षा स्वयं कर आगे बढ़ना होगा और घर परिवार, समाज और देश को आगे सकारात्मक सोच के साथ के चले। सभा में संस्थापक सदस्य हीरा लाल यादव, अंबिका कुमारी, रूबी कुमारी, सरिता कुमारी, रामबालक ,मुकेश कुमार अजय ठाकुर, आशुतोष कुमार, पवन राम आदि लोग उपस्थित थे। 


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post