बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधवापुर के सलेमपुर वार्ड न0-06 में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी वैभव कुमार ने सीएम सात निश्चय योजना के तहत निर्मित जल-नल योजना का उद्घाटन किया। योजना 14 लाख 34 हजार से पूर्ण कराई गई है। बीडीओ ने उद्घाटन से पूर्व बोरिंग के भवन, टंकी, लोगों को मिल रहा पानी की शुद्धता की जांच की। जांच के बाद संतुष्ट हुए बीडीओ ने फीता काटकर जल नल योजना को जनता के प्रति समर्पित किया। बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि पूरे प्रखंड में जोरों-शोरों स ेजल नल का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही योजना को पूर्ण कराया जाएगा। वहीं बीडीओ ने कहा कि योजना की नियमित जांच हो रही है। गड़बड़ी करने वाले बख्से नहीं जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड सदस्य विन्देश्वर साह ने किया। वहीं मौके पर मुखिया देवेन्द्र प्रसाद यादव, रामनरेश प्रसाद, परशुराम पासवान, मोलहू मुखिया, अनिल मुखिया, विनोद साह, विद्या सागर पंजियार, ललन यादव आदि लोग थे।